Govt Employees DA Increase News: भारत सरकार ने केंद्र कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ता यानी कि DA को लेकर बहुत ही बड़ी खुशखबरी का सौगात दिया है। जिस पल का सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों का बेसब्री से इंतजार था वह पल आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने से कर्मचारियों का DA और पेंशनरों की DR यानी की मंगाई राहत में तक़रीबन 3% की बढ़ोतरी हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर ऐसा होगा तो कुल 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी और 70 लाख से अधिक पेंशन भोगी को इसका सीधा फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक भारत सरकार ने जनवरी 2025 में DA में 2% की बढ़ोतरी की थी जिससे DA 53% से बढ़कर 55% हो गया था। लेकिन अब उसमे और 3% बढ़ाने की न्यूज़ सामने आ रही है तो DA 55% से सीधे 58% तक चल जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो तमाम सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगी की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिल सकता है।
DA बढ़ोतरी का आधार और कब तक लागू होगा
जैसा की आपको पता होगा की सरकारी कर्मचारियों की DA की गणना औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर की जाती है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2025 से जून 2025 तक AICPI औसत 145 अंक रहा था। इससे महंगाई स्कोर 58.18% के करीब पहुंचा, यानी 3% वृद्धि लगभग तय है।
अब आप में से काफी लोग यही सोच रहे होंगे की बढ़ोतरी की न्यूज़ तो सामने आ चुकी है लेकिन सरकार इसकी घोषणा यानी की लागू कब तक करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DA/DR की घोषणा अक्टूबर 2025 में हो सकती है, लेकिन अभी तक सरकार के तरफ से इसके ऊपर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। लागू करने का प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है: सबसे पहले श्रम मंत्रालय AICPI आंकड़े जारी करता है। उसके बाद फाइल को मंत्रालय में भेजी जाती है। वहां पर कैबिनेट बैठक में इसको मंजूरी मिलती है। उसके बाद वित्त मंत्रालय आदेश जारी करता है। ये सामने प्रक्रिया को पार करने के बाद ही आधिकारिक तौर पर DA लागू होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की नई DA जुलाई 2025 से लागू होने वाली थी लेकिन अभी तक इसके ऊपर कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है। कर्मचारियों को बीच के महीनों का एरियर भी मिलेगा।
DA का गणना कैसे होता है
सरकारी कर्मचारियों के DA बढ़ाने के लिए एक फार्मूला का इस्तमाल किया जाता है और वह फार्मूला कुछ इस प्रकार है।
- DA% = (पिछले 12 महीने का AICPI औसत – 261.42) / 261.42 × 100
अभी AICPI की बात करें तो वर्तमान में पिछले 12 महीनों का औसत 392.83 है। फार्मूले से निकलने वाला DA 50%+ आता है, लेकिन सरकार आमतौर पर दशमलव नजरअंदाज कर पूर्णांक में बढ़ोतरी करती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार का जुलाई-दिसंबर 2025 के लिए तय होने वाला यह DA, 7वें वेतन आयोग के तहत आखिरी महंगाई भत्ता भी हो सकता है। DA बढ़ोतरी के ऊपर लेटेस्ट जानकारी प्राफ्त करने के लिए आप न्यूज़ चैनल पर नजर बनाए रखें।